Queen Elizabeth Funeral: महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल होने लंदन पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, ट्ववीटर में दिया जानकारी
इससे पहले उनके भारत से लंदन रवाना होने से पहले विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा था कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 70 साल के शासनकाल में भारत और ब्रिटेन के बीच बहुत बेहतरीन संबंध रहे। महारानी एलिजाबेथ के शासनकाल में दोनों देशों के बीच संबंध लगातार मजबूत हुए। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने राष्ट्रमंडल के प्रमुख के रूप में दुनिया भर के लाखों लोगों के कल्याण के लिए अहम भूमिका निभाई।8 सितंबर को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन हो गया था, जिसके बाद अब 19 सितंबर को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।