मनोरंजन

साउथ की टॉप एक्ट्रेस रश्मिका मंधाना दिखी मुंबई एअरपोर्ट पर : रश्मिका ने हिंदी में सभी से प्यार से किया बात

bollywood-newsबॉलीवुड वाले भले ही हिंदी में फ़िल्में बनाते हो लेकिन कैमरे के पीछे इनके ऐक्टर्स हिंदी को दोहरे दर्जे की भाषा मानते हैं। कई ऐक्टर्स ये बात दोहराते रहते हैं कि बॉलीवुड ऐक्टर्स की सिर्फ कमाई की भाषा हिंदी है, लेकिन उनके स्टेटस की भाषा आज भी अंग्रेजी है। वो अंग्रेजी बोलने वालों से ही ढंग से बात किया करते हैं, लेकिन दूसरी तरफ साउथ के स्टार्स हैं जो हिंदी ना आने के बावजूद यहाँ आकर हिंदी बोलने की कोशिश करते रहते हैं।

भले ही वो टूटी फूटी हिंदी बोलते हो लेकिन अपनी भाषा की तरह येभाषा भी उन्हें बहुत प्यारी लगती है। कल रात साउथ की टॉप एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना मीडिया वालों से मिली थी। वो मुंबई एअरपोर्ट पर पहुंची थी। कार में बैठे बैठे वो बातें कर रही थी। तभी एक मीडिया वाले ने उनसे शिकायत की कि आप हिंदी में बात नहीं करती।

रश्मिका तुरंत बोली, अरे मैं हिंदी में ही बात कर रही हूँ। इसके बाद रश्मिका का टूटे फूटे शब्दों से हिंदी में बात करती रही। कहने को ये बात बहुत छोटी है, लेकिन इसमें एक बहुत बड़ी सीख है। रश्मिका हिंदी एक्ट्रेस नहीं है, लेकिन बावजूद इसकेवो हिंदी भाषा का किस तरह से सम्मान करती है वो साफ साफ दिख गया। इसमें उन्होंने वो ऐरोगेंट वाला व्यवहार नहीं किया बल्कि सबसे प्यार से और सम्मान देते हुए बात की।

यहाँ भी पढ़े: BREAKING NEWS: हंसिका मोटवानी को लेकर हुआ बहुत बड़ा खुलासा ! सुन कर उड़ जायेंगे आपके होश, देखे क्या है इस भोली सूरत के पीछे का राज ?

Related Articles

Back to top button