मनोरंजन

Brahmastra Box Office Collection: ब्रम्हास्त्र मूवी पर नहीं पड़ा बॉयकॉट का असर, फिल्म कर रही है ताबड़तोड़ कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड

bollywoodरणवीर कपूर और आलिया भट्ट की फ़िल्म ब्रह्मास्त्र का सोशल मीडिया पर जबरदस्त विरोध देखने को मिला था, लेकिन जब फ़िल्म रिलीज हुई तो उसकी कमाई ने सबको हैरान कर दिया। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फ़िल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फ़िल्म का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन जोरदार है। ब्रह्मास्त्र ने 3 दिन में ही 100,00,00,000 का आंकड़ा पार कर लिया।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैन्स को यह जानकर काफी खुशी होगी। ब्रह्मास्त्र ने ओपनिंग वीकेंड में सभी भाषाओं में ₹122,58,00,000 का बिज़नेस किया है। बॉयकॉट ट्रेंड नेगेटिव रिव्यूज़ का फ़िल्म के कलेक्शन पर बिल्कुल भी असर नहीं पड़ा। फ़िल्म के शोज हाउसफुल जा रहे हैं भूल भुलैया 2 के बाद बॉक्स ऑफिस पर किसी फ़िल्म का जादू चला है।

ब्रह्मास्त्र के अस्त्रों की दुनिया मूवी लवर्स को खूब भा रही है। तीन दिनों में 100,00,00,000 के क्लब में एंट्री पाकर ब्रह्मास्त्र ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। ओपनिंग वीकेंड में 100,00,00,000 कमाने वालीब्रह्मास्त्र सातवीं फ़िल्म बन गई है। वहीं ये 100,00,00,000 कमाने वाली रणबीर कपूर की दूसरी फ़िल्म है। ब्रह्मास्त्र के साथ आलिया ने इस क्लब में डेब्यू किया है।

यहाँ भी पढ़े: Sonali Phogat Death: CBI करेगी सोनाली की मौत की जांच : सोनाली के परिवार वालो ने की थी CBI जाँच की माँग

Back to top button