कृति सेनन और वरुण धवन एक साथ मस्ती करते हुए आए नजर : कृति ने खींची वरुण की दाढ़ी, लोगो को खूब पसंद आई जोड़ी,
वरुण धवन की फ़िल्म भेड़िया का ट्रेलर भी अब जल्दी ही दर्शकों के बीच धमाल मचाने आ रहा है। इन सबके बीच वरुण धवन और कृति सैनन जिओ वर्ल्ड थिएटर अपनी फ़िल्म के ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान करने पहुंचे हैं जहाँ ये दोनों मस्ती भरे अंदाज और इन दोनों की जोड़ी ने सभी का दिल जीत लिया है।और ये दोनों अब चर्चा का विषय बन गए। सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को लोग बहोत पसंद कर रहे हैं और दोनों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। सामने आए वीडियो में कृति सैनन वरुण धवन से मस्ती करती नजर आ रही है तो वहीं वरुण धवन भी कृति की खिल्ली उड़ाते दिख रहे हैं।