बॉलीवुड को लगा एक और बड़ा झटका, दिग्गज फिल्म निर्माता Nitin Manmohan ने कहा दुनिया को अलविदा, इन बड़ी फिल्मो का किया है निर्माण

nitin-manmohanसाल 2022 जाते जाते भी सदमा देकर जा रहा है।बॉलीवुड से एक बार फिर दिल तोड़ने वाली खबर आई है मशहूर फ़िल्म निर्माता नितिन मनमोहन (Nitin Manmohan)अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। आज सुबह दिग्गज फिल्ममेकर नितिन मनमोहन हमेशा हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए हैं। महज 62 साल की उम्र में नितिन मनमोहन ने आखिरी सांस ली है। जानकारी के मुताबिक दिग्गज फिल्मकार नितिन मनमोहन को 3 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती करवाए जाने के दौरान उनकी हालत काफी गंभीर थी, जिसके बाद से ही अस्पताल के आइसीयू में उनका इलाज चल रहा था।

कई डॉक्टर्स की टीम फिल्ममेकर की हालत को सुधारने में जुटी हुई थी। लेकिन अफसोस नितिन मनमोहन की हालत लगातार गंभीर बनी रही।दवाइयों का असर होने के बाद भी वह खतरे से बाहर नहीं थे।लगातार बिगड़ती सेहत और हालात में सुधार ना होने की वजह से डॉक्टर्स ने नितिन मनमोहन को वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया था। बीते 15 दिन से वह वेंटिलेटर पर थे। डॉक्टर्स की तमाम कोशिशे भी उन्हें होश में नहीं ला पाईं और आज 29 दिसंबर को नितिन मनमोहन 62 साल की उम्र में हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह गए हैं। नितिन मनमोहन अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों बेटा सोहम और बेटी प्राची को छोड़ गए।

आपको बता दें कि नितिन मनमोहन बॉलीवुड के मशहूर विलन मनमोहन के बेटे थे। पिता की तरह नितिन मनमोहन ने भी फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़ना चुना। अपने फ़िल्म कैरिएर में नितिन मनमोहन ने कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया था। ऋषि कपूर और जूही चावला के साथ उन्होंने बोल राधा बोल जैसी सुपरहिट फ़िल्म बनाई थी तो वहीं अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर लाडला का निर्माण भी नितिन मनमोहन ने ही किया था। उन्होंने यमला पगला दीवाना, 10, रेडी ,लव के लिए कुछ भी करेगा, चल मेरे भाई, नई पड़ोसन, बागी, ईना मीना डीका, टैंगो चार्ली और दिल मांगे मोर समेत कई फ़िल्में थी।

इतना ही नहीं पिता की तरह नितिन मनमोहन ने पर्दे पर अपनी एक्टिंग का हुनर भी दिखाया। बतौर ऐक्टर नितिन मनमोहन ने टीवी सिरियल भारत के शहीद में चंद्रशेखर आजाद का रोल प्ले किया था। नितिन मनमोहन अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे, लेकिन अफसोस 3 दिसंबर को उन्हें घातक दिल का दौरा पड़ा जो कि उनके लिए जानलेवा साबित हुआ। अब वह हमारे बीच नहीं रहे हैं। नितिन मनमोहन के निधन से पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।हॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिये दिग्गज फ़िल्म निर्माता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Riya Kumari : मशहूर एक्ट्रेस की गई जान, लुटेरों ने मार दी गोली, 3 साल की बेटी के सामने मर्डर

Related Articles

Back to top button