हिंदी न्यूज़

19 सितंबर को किया जाएगा महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार : सभी बैंको में रहेगी सार्वजनिक छूट्टी, महाराजा ने किया पुष्टि

क्वीन एलिजाबेथब्रिटेन के दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार 19 सितंबर को किया जाएगा। इसकी जानकारी बकिंघम पैलेस ने थी। महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार के बाद आधिकारिक 10 दिन के शोक की अवधि समाप्त होगी। यह सुबह 11:00 बजे वेस्टमिन्स्टर एबे में होगा। अंतिम संस्कार के दिन बैंक में अवकाश रहेगा। किंग चार्ल्स ने सेंट जेम्स पैलेस में काउन्सल के साथ अपनी पहली बैठक के दौरान सार्वजनिक अवकाश की पुष्टि की है।

महारानी का अंतिम संस्कार साल 1965 में उनके पहले प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल के बाद आयोजित होने वाला पहला राज्य के अंतिम संस्कार होगा। किंग चार्ल्स को ब्रिटेन का नया सम्राट घोषित किया गया है। महाराजा चार्ल्स ने 10 सितंबर को कहा कि वो अपनी महान विरासत और कर्तव्य को संप्रभुता की भारी जिम्मेदारियों के बारे में गहराई से समझते हैं। अपनी माँ दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के प्रेरक उदाहरण का अनुसरण करने का प्रयास करेंगे।

सेंट जेम्स पैलेस में अपनी घोषणा में उन्होंने अपनी माँ महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दें कि ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज़ करने वाली महारानी एलिजाबेथ का 70 साल तक शासन करने के बाद 8 सितंबर को स्कॉटलैंड में बालमोरल कैसल में निधन हो गया। उनकी उम्र 96 साल थी।

यहाँ भी पढ़े: जल्द ही भारत में बनने वाला है I- phone : रतन टाटा ने किया 11000 करोड़ का निवेश, I- phone बनने के क्या होंगे फायदे, देखे इस रिपोर्ट में

Back to top button