छत्तीसगढ़

शारदीय नवरात्र 2022: नवरात्रि में 9 रंगों का है विशेष महत्व, जानें किस देवी को पसंद है कौन सा रंग

शारदीय नवरात्रशारदीय नवरात्र के 9 दिन माँ दुर्गा को समर्पित है। इस साल शारदीय नवरात्र की शुरुआत 26 सितंबर से हो रही है। शारदीय नवरात्र का समापन 4 अक्टूबर को होगा। ऐसे भी शारदीय नवरात्रि की भाषशमी का व्रत 3 अक्टूबर को रखा जाएगा। नवरात्र के 9 दिन भक्त माँ दुर्गा की पूजा उपासना करते हैं। नवरात्र के नौ दिनों की पूजा में रंगों का खास महत्त्व होता है।

ऐसे में आपको बताते हैं कि नौ देवीयों के कौन से प्रिय रंग है और किस दिन कौन से रंग का इस्तेमाल करें। माँ दुर्गा का सबसे प्रिय रंग लाल है लेकिन इसके अतिरिक्त रंग भी है जिसका प्रयोग नवरात्रि में किया जाता है। नवरात्रि के पहले दिन 26 सितंबर 2022 यानी कि सोमवार को माँ शैलपुत्री की पूजा की जाएगी।

26 सितंबर यानी सोमवार को सफेद रंग अति शुभ माना जाता है। माँ शैलपुत्री को सफेद रंग बहुत प्रिय है। सफेद रंग शुद्धता और शांति का प्रतीक है।

शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन यानी 27 सितंबर को माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। इस दिन लाल रंग का इस्तेमाल करना शुभ माना गया है।

नवरात्रि का तीसरा दिन माँ चंद्रघंटा देवी को समर्पित है। 28 अगस्त 2022 यानी बुधवार को माँ चंद्रघंटा की आराधना में नारंगी रंग के वस्त्र धारण करें। माँ चंद्रघंटा की उपासना में नारंगी रंग का उपयोग करना काफी शुभ माना गया है।

नवरात्रि का चौथा दिन 29 सितंबर 2022 को है। इस दिन माँ कुष्मांडा की पूजा होगी। ऐसे में इस दिन पीले रंग का इस्तेमाल करना काफी शुभ होगा।

नवरात्रि का पांचवां दिन 30 सितंबर शुक्रवार को है। इस दिन माँ स्कंध माता की पूजा की जाती है। इनकी पूजा में हरे रंग का उपयोग करना शुभ रहेगा।

नवरात्रि की तिथि 1अक्टूबर को है, ऐसे में इस दिन माँ कात्यानी की पूजा होगी। माँ कात्यानी की पूजा में ग्रे या भूरा रंग का इस्तेमाल करना शुभ और मंगलकारी रहेगा।

नवरात्रि का सातवाँ दिन 2 अक्टूबर को पड़ रहा है। शारदीय नवरात्रि का सातवाँ दिन कालरात्रि देवी की पूजा होती है। 2 अक्टूबर 2022 रविवार माँ काली की पूजा में नीले रंग का उपयोग शुभ माना गया है। नीला रंग निडरता को दर्शाता है।

नवरात्रि का आठवां दिन 3अक्टूबर को है। इस दिन महाअष्टमी मनाई जाएगी। नवरात्रि की अष्टमी तिथि को माँ महागौरी की पूजा होती है। इस माता को जामुनी रंग का वस्त्र अर्पित करना शुभ होता है। इस दिन कन्या पूजन भी किया जाता है।

शारदीय नवरात्रि की नौवीं तिथि 4 अक्टूबर को है। नवरात्रि की नवमी तिथि माँ सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इस दिन गुलाबी रंग का इस्तेमाल करना शुभ रहेगा। तो बस यही थे नवरात्रि के नौ रंग और उनका महत्त्व।

यहाँ भी पढ़ें: पार्टियों के दौरान: गौरी खान ने बताई, शाहरुख खान की परेशान करने वाली आदत!

Back to top button