क्रिकेट न्यूज़हिंदी न्यूज़

पत्नी ने दिया धोखा तो कभी कप्तान ने समझा बूढ़ा : दिनेश कार्तिक की संघर्ष भरी जिंदगी, जो सुन लेगा वो रो देगा, पढ़े दिनेश कार्तिक की लाइफ स्टोरी

cricketकभी पत्नी ने दिया धोखा तो कभी कप्तान ने समझा बूढ़ा जहाँ वफादारी दिखाई वह ठोकर खाये, नाराज क्यों हैं भगवान कार्तिक की जिंदगी संघर्षों से भरी जो सुन लेगा वो रो देगा। कहते हैं जब ऊपर वाला साथ ना दे तो मेहनत काम नहीं आती है। जिसका कार्तिक के लिए आज दुनिया खड़ी है लेकिन उन्ही की किस्मत उनके साथ नहीं है। क्रिकेट में कार्तिक 15 साल से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी ज़िंदगी में आया भूचाल बेहद पुराना है। इस कहानी की शुरुआत होती है आज से 30 साल पहले एक लड़का जीसको भारतीय टीम में खेलना था। उसका नाम था दिनेश कार्तिक और उस छोटी सी लड़की का नाम था निकिता बंजारा। दोनों बड़े हुए दोस्ती प्यार में बदल गए। फिर दोनों ने शादी कर ली।

2007 में जब दिनेश कार्तिक 21 साल के हुए तब उन्होंने निकिता बंजारा से शादी कर ली। उन दिनों दिनेश कार्तिक का करियर क्रिकेट में बढ़ रहा था और निकिता कि जिंदगी में कार्तिक का प्यार दोनों खुश थे, लेकिन इसी बीच एक तूफान आया जिसने दिनेश कार्तिक की जिंदगी तबाह कर दी | एक दोस्त, एक पत्नी और एक पति के बीच रिश्ते बिखरने वाले थे। भारतीय क्रिकेट टीम का ये खिलाड़ी हमेशा के लिए टूटने वाला था। वो कहानी क्या है जो फेसबुक पर वायरल है? जिसमें दावा किया जा रहा है की पत्नी से धोखा खाये दिनेश कार्तिक मरना चाहते थे लेकिन उनकी दूसरी पत्नी ने बचा लिया है।

हम आपको बताते हैं एक मिसाल कायम करने वाली सच्ची घटना। दिनेश कार्तिक और निकिता बंजारा 5 साल तक एक दूसरे से खुश थे पर धीरे धीरे उनकी शादीशुदा जिंदगी में तबाही की शुरुआत हो जाती है।जब निकिता की रुचि दिनेश में कम होने लगी थी। इसके पीछे की वजह थी मुरली विजय की कार्तिक की शादीशुदा जिंदगी में एंट्री। मुरली कार्तिक के अच्छे दोस्त होने के साथ क्रिकेट में उनके टीम मेंबर भी थे। इसी दोस्ती के बीच निकिता और मुरली कब एक दूसरे को दिल दे बैठे इसकी भनक दिनेश को भी नहीं हुई। दोनों की बढ़ती नजदीकियां कार्तिक और निकिता की शादी शुदा जिंदगी में दरार पैदा करने लगे और फिर वो होने वाला है जिसका अंदाजा किसी को नहीं था। 1 दिन खेल के बाद मुरली विजय को साथ लेकर

दिनेश कार्तिक अपने घर पहुंचे। मुरली विजय को खाना खिलाती निकिता इतनी अच्छी लगी की वो भूल गए कि आगे इसका परिणाम क्या होगा। दिनेश मेहमान बनाकर लाए, लेकिन मुरली विजय तो दुश्मनी की वो कहानी लिखने वाले थे जिसका कोई पढना नहीं चाहता। धीरे धीरे दोनों मिलने लगे। इधर कार्तिक अकेले पड़ने लगे। जब ये बात पता चली तो दिनेश कार्तिक ने निकिता से अलग होने का फैसला कर लिया था। आगे चल कर साल 2012 में दिनेश कार्तिक और निकिता बंजारा का तलाक हो गया। उस समय निकिता प्रेग्नेंट थी।

लेकिन बच्चा किसका था ये जानकर सबके होश उड़ गए थे। दावा किया जाता है कि मुरली और निकिता की शादी के कुछ महीने बाद ही बच्चा पैदा हुआ है और बच्चा मुरली विजय का था। दिनेश कार्तिक ये सच जानकर एकदम टूट गए। हालांकि ये फैक्ट है या नहीं इस पर कोई तथ्य नहीं मिलता। ये दावा गलत है कि दिनेश कार्तिक जान देना चाहते थे, शराबी बन गए थे लेकिन ये दावा सही है की वो पूरी तरह से टूट गए थे और उनका करिअर सुपर फ्लॉप हो रहा था। उधर मुरली विजय का कैरिअर में हर रोज़ तरक्की जुड़ रही थी।

किसी भी व्यक्ति की कामयाबी छीन लीजिये, वो खुद बर्बाद हो जाएगा। लेकिन कहानी अभी बाकी है और कार्तिक की जिंदगी में एक लड़की की एंट्री होने वाली दीपिका पल्लीकल भारतीय महिला स्क्वॉश खिलाड़ी वो भी एक कामयाब खिलाड़ी थीं, लेकिन उन दिनों कार्तिक के करियर में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। लेकिन प्यार में दम होता है। दोनों मिले प्यार हुआ शादी की। दीपिका खुद बताती है कि दिनेश उनके कितने बड़े दीवाने बन गए थे। दीवाना कोई किसी का हो सकता है लेकिन किसी का घर नहीं तोड़ना चाहिए।

दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया था, हम पहली बार 5 साल पहले मैराथन में मिले थे। उसके बाद हम जिम में मिले और जहाँ तक मुझे याद है तो मैं उसे बाय कहे बिना प्रैक्टिस के लिए निकल गई थी। धीरे धीरे हम एक दूसरे को जानने लगे। उनकी और दिनेश के बीच बात आगे कैसे बड़ी? दीपिका ने इस पर कहा, हम जिम में एक दूसरे को जानते थे, लेकिन हमारे बीच इससे ज्यादा कुछ नहीं था। ये फरवरी 2013 की बात है। उस वक्त मैंने कनाडा में एक टूर्नामेंट जीता था जबकि दिनेश इंडिया में डोमेस्टिक क्रिकेट खेल रहे थे। मैं एक सप्ताह के लिए गेट्स वे ट्रेनिंग के लिए गयी थी और वो मेरे लिए वहाँ भी आ गए। तब मुझे महसूस होने लगा था कि हर कोई ऐसा नहीं करता।

वो मुझे अकैडमी में ट्रेनिंग करते हुए देखा करते थे। यहाँ तक की स्क्वॉश खेलने आते थे जितना मैंने सोचा था उन्होंने उससे कहीं ज्यादा बेहतर खेला। वो एक बेहतर इंसान हैं। भारतीय टीम के चैंपियंस ट्रोफ़ी जीतने के बाद दिनेश कार्तिक ने लंदन में दीपिका पल्लीकल को प्रोपोज़ किया था। ये 15 नवंबर 2013 की बात थी जब दिनेश और दीपिका ने अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में चेन्नई में एक दूसरे के साथ सगाई कर अपने रिश्ते को ऑफिशल कर लिया था। 28 अक्टूबर 2021 को दीपिका और दिनेश को जुड़वा बच्चे हुए और यही वो तस्वीर है जो फेसबुक पर वायरल हैं।

तस्वीर में दिनेश कार्तिक और दीपिका अपने बच्चे को गोद में लिए नजर आ रहे थे।।उन्होंने इस पोस्ट में लिखाथा की वो तीन से पांच हो गए। आज दिनेश के 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। आईपीएल 2022 के सबसेट सबसे फिट खिलाड़ी हैं। उनकी जिंदगी 40 साल की उम्र में भी सफल है, लेकिन मुरली विजय के पास न हीं टीम में जगह ना ही करियर वो कार्तिक की पहली पत्नी के साथ खुश हैं। लेकिन समाज उसे हीरो नहीं मानता समाज हीरो उसे मानता है जो टूटकर भी खड़ा हो जाए, हार कर भी दम दिखा जाये और कहा जाये ये असली शेर है। यही सच्ची प्रेम कहानी है जो कहानी बदल कर रख देती है।

यहाँ भी पढ़े: PM मोदी ने किया कर्तव्य पथ का उद्घाटन : आखिर राजपथ क्यों बना कर्तव्य पथ ? दोनों में क्या होंगे बदलाव ? जानने के लिए पढ़े पूरा न्यूज़

Back to top button